फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ananya of Baghpat won in 100 meter race

Bulandshahar News: 100 मीटर दौड़ में बागपत की अनन्या ने बाजी मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ananya of Baghpat won in 100 meter race
गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद
गुलावठी। डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय 37वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ बुलंदशहर कुलदीप मीणा ने किया। इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तरीय बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बागपत की अनन्या ने पहला, गाजियाबाद की वंशिका ने दूसरा तथा बुलंदशहर की सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मेरठ की अराध्या ने पहला, बुलंदशहर की सिमरन ने दूसरा तथा बागपत की अनन्या ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में गौतमबुद्धनगर की राधिका ने पहला, गाजियाबाद की कनिका ने दूसरा तथा बुलंदशहर की सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौतमबुद्धनगर के अमित ने पहला, बागपत के वंश ने दूसरा तथा बुलंदशहर के टिंकू ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में गौतमबुद्धनगर के अमित ने पहला, बुलंदशहर के फिरोज ने दूसरा और हापुड़ के अमी शर्मा ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में बागपत के अभि ने पहला, बुलंदशहर के फिरोज ने दूसरा तथा हापुड़ के निखिल ने तीसरा, 600 मीटर दौड़ में बुलंदशहर के प्रशांत ने पहला, गाजियाबाद के प्रिंस ने दूसरा तथा गौतमबुद्धनगर के तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बागपत के वंश ने पहला, मेरठ के अन्नू ने दूसरा तथा गाजियाबाद के दीपांशु ने तीसरा, 100 मीटर दौड़ में मेरठ के रिहान ने पहला, गाजियाबाद के अबुबकर ने दूसरा तथा बागपत ने वंश कुमार ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में मेरठ के रिहान ने पहला, बुलंदशहर के विनीत ने दूसरा तथा बागपत के अरीब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हापुड़ की राशि ने पहला, गाजियाबाद की राखी ने दूसरा तथा मेरठ की शमां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में हापुड़ की राशि ने पहला, मेरठ की शमा ने दूसरा तथा बुलंदशहर की लवी ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में गौतमबुद्धनगर की साक्षी ने पहला, हापुड़ की तनु ने दूसरा तथा मेरठ की सरवन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सीडीओ कुलदीप मीणा ने कहा कि छात्र-छात्राएं खेलों में अपना योगदान दें। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव, बीएसए बुलंदशहर लक्ष्मीकांत पांडेय, डीडीओ बुलंदशहर सुभाष नेमा, डीपीआरओ डॉ.प्रीतम सिंह, बीएसए गौतमबुद्धनगर राहुल पंवार, बीएसए गाजियाबाद ओपी यादव, आकांक्षा राव बागपत, अखिल भारतीय एसएसपीए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया, डीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील गोयल, पंकज यादव, कमल यादव, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अनिता त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा अंशिका को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि सीडीओ कुलदीप मीणा एवं बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने कंपोजिट विद्यालय बरमदनगर की छात्रा अंशिका का चयन वीरगाथा प्रोजेक्ट के तहत होने के कारण उनको सम्मानित किया। छात्रा अंशिका का देश के एक करोड़ 45 लाख छात्रों में से सौ सर्वश्रेष्ठ छात्रों में चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के केवल पांच छात्र ही अपना स्थान बना पाए हैं। इसमें से भी केवल दो ही छात्र परिषदीय विद्यालयों से हैं। छात्रा अंशिका को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी दस हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed