{"_id":"69fb74716c7ce86f9e06c037","slug":"an-out-of-control-car-dragged-a-mother-and-son-riding-a-bike-for-100-meters-killing-the-mother-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-153899-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को 100 मीटर तक घसीटा, मां की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को 100 मीटर तक घसीटा, मां की गई जान
विज्ञापन
गुलावठी जरीना का फाइल फोटो।
गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवली के निकट बेकाबू कार ने बाइक सवार मां, बेटे को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार दोनों को 100 मीटर से ज्यादा घसीटती हुई ले गई। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरली निवासी जरीना (54वर्ष) अपने पुत्र मोहम्मद सादिक (29वर्ष) के साथ बुधवार को गुलावठी दवाई लेने के लिए आई थी। वापस गांव लौटते समय सिकंदराबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी नहीं रुकी और बाइक सवार मां, बेटे को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
वहीं, कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दूसरी बाइक के पास खड़े किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हादसे में मां, बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जरीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सादिक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।