फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An argument took place between a BJP MLA and a BSP candidate at a sugar mill in Bulandshahr

बुलंदशहर: चीनी मिल में भाजपा विधायक और बसपा प्रत्याशी में नोकझोंक, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं; गरमाया सियासी माहौल

Wed, 04 Nov 2026 02:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान दोनों मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में खुलेआम तू-तू मैं-मैं और तीखी बहस में बदल गई। 

विज्ञापन
An argument took place between a BJP MLA and a BSP candidate at a sugar mill in Bulandshahr
बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान और भाजपा विधायक संजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर चीनी मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन समारोह में सोमवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा विधायक संजय शर्मा और जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख व बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक और बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच हुए हाई-प्रोफाइल विवाद से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान दोनों मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में खुलेआम तू-तू मैं-मैं और तीखी बहस में बदल गई। वहां मौजूद समर्थकों और अधिकारियों के सामने दोनों नेताओं का यह टकराव चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप
घटना के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। मनोज प्रधान का कहना है कि भाजपा विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। उनका कहना है कि वह कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक धौंस दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा विधायक संजय शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि मनोज प्रधान ने जानबूझकर कार्यक्रम में खलल डाला और माहौल खराब करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि पार्टी बदलने के बाद से मनोज प्रधान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं और जबरन राजनीति चमका रहे हैं।

प्रशासन सतर्क, वीडियो वायरल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इस सार्वजनिक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इस घटना के बाद बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। आगामी चुनाव से पहले भाजपा और बसपा नेताओं के बीच यह खुला टकराव दोनों दलों के बीच रस्साकशी को और तेज कर सकता है। क्षेत्र के लोगों और किसानों में भी चर्चा है कि विकास कार्यों और उद्घाटन समारोहों में इस तरह के राजनीतिक टकराव से आम जनता के मुद्दों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed