फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amrit kalash yatra

Bulandshahar News: अमृत कलश यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Amrit kalash yatra
 मेरी माटी-मेरा देश कलश यात्रा में शामिल लोग।  - फोटो : संवाद
गुलावठी। गांव मिट्ठेपुर से बृहस्पतिवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोग अमृत कलश लिए हुए थे। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं और अन्य लोग देशभक्ति के गीतों पर थिरकते हुए खंड विकास कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


अमृत कलश यात्रा में संविलियन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा जिला गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, बीडीओ निशांत पांडेय, एडीओ सुरेंद्र भाटी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ.शोभा आनंद, डॉ.परिचय अग्रवाल, यशवीर सिंह, सतपाल सिंह, सविता यादव, हरिओम डागर, अमित यादव, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र यादव आदि शामिल रहे। यात्रा के बाद ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि देश की आजादी में क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांव कैथाला, बराल, जैनपुर, देवली आदि गांवों से भी अमृत कलश यात्रा के तहत गांवों की मिट्टी एकत्र की गई है। कलश दिल्ली व लखनऊ भेजे जाएंगे। बीडीओ निशांत पांडेय व एडीओ सुरेंद्र भाटी, डॉ.शोभा आनंद ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संचालन हरेंद्र यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed