फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amit murder case

अमित हत्याकांड : प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या, आरोपी महिला ने पति संग की वारदात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Amit murder case
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए मोबाइल शाप संचालक अमित की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत नौ नवंबर की रात को आरोपी पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी के चलते उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी महिला ने भी अपने पति का साथ देते हुए अमित के शव को ठिकाने लगवाया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा नया गांव निवासी अमित कुमार क्षेत्र में ही मोबाइल शॉप था। गत नौ नवंबर को अपनी मोबाइल शाप बंद कर रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे वह घर से निकला पर वापस नहीं लौटा। गत 11 नवंबर को उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में कूड़े के ढेर के नीचे से मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अमित के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की सीडीआर खंगाली तो दोनों के बीच काफी लंबे समय से बातचीत का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने हत्या का राज उगल दिया। बताया गया कि गत नौ नवंबर की रात को वह दोनों घर से कुछ दूरी पर ही मिले थे। जहां, आरोपी महिला का पति पीछे से पहुंच गया और दोनों को साथ में देखकर उसने ईंट से अमित के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बर्फ तोड़ने वाले सूएं से भी अमित पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में आरोपी पति-पत्नी ने मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कूड़े के ढेर के नीचे छिपा दिया। साथ ही ऊपर से पुआल की गड्डियां रख दीं। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व में भी डबल मर्डर में जा चुकी है महिला जेल
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में भी एक डबल मर्डर के मामले में जेल जा चुकी है। आरोपी महिला पर अपने ही परिवार के एक दंपती की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस उक्त मुकदमे की भी जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमित की हत्या में दंपती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला से मृतक के अवैध संबंध थे। इसी के चलते हत्या किया जाना सामने आ रहा है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed