फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amid cold wave, clouds remained throughout the day, drizzle occurred at many places

Bulandshahar News: शीतलहर के बीच दिनभर छाए रहे बादल, जगह-जगह हुई बूंदाबांदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Amid cold wave, clouds remained throughout the day, drizzle occurred at many places
खुर्जा में हुई बूंदाबांदी के बीच जाते बाइक सवार। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/अहार/डिबाई/अनूपशहर। लगातार चल रही शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम बदल रहा है। सोमवार को जगह-जगह बूंदाबांदी हुई। जिससे अधिकतम तापमान 1.7 और न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी शीतलहर और गलन से छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पूरा दिन बादल छा गए। बादलों की ओट से थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव निकले भी, लेकिन शीतलहर की वजह से गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। वहीं, दोपहर बाद खुर्जा, अनूपशहर, डिबाई, शिकापुर, पहासू, अहार, छतारी, ऊंचागांव और नरसेना क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बूंदाबांदी के बाद बादल छंटने लगे।
विज्ञापन

ऐसा होने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.7 बढ़कर 16.6 और न्यूनतम 3.3 बढ़कर 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 74 फीसदी और हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अब लगातार तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का सामना करना होगा। इसका असर मंगलवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed