फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amargarh's passenger waiting room has become dilapidated due to lack of maintenance

Bulandshahar News: देखरेख के अभाव में जर्जर हुआ अमरगढ़ का यात्री प्रतीक्षालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Amargarh's passenger waiting room has become dilapidated due to lack of maintenance
ऊंचागांव क्षैत्र के कस्बा अमरगढ़ मेंबदहाल प्रतिक्षालय। संवाद
ऊंचागांव। क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में यात्रियों की सुविधा के लिए करीब ढाई लाख रुपये से बना यात्री प्रतीक्षालय देखभाल के अभाव में बदहाल हो गया है। करीब तीन वर्ष पहले यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देने के उद्देश्य से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। निर्माण के कुछ ही समय बाद इसकी हालत बिगड़ने लगी। प्रतीक्षालय में लगी अधिकांश कुर्सियां टूट चुकी हैं, जिससे यात्रियों को बैठने में कठिनाई हो रही है। वहीं छत भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बारिश के समय पानी टपकता है और लोगों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार कार्य नहीं कराया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को पुनः सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed