फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alvi suporters the procession taking the commotion

अल्वी समर्थको ने जुलूस निकालकर किया हंगामा

Thu, 29 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Alvi suporters the procession taking the commotion
कलक्ट्रेट के गेट पर जमीन पर लेटकर हंगामा करते अल्वी समर्थक।  - फोटो : ब्यूरो

सपा का सदर में चेहरा रहे मुस्तकीम अल्वी का टिकट कटने के विरोध में उनके समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाला और पार्टी कार्यालय पर हंगामा कर कुर्सियां इधर-उधर फेंकी। सपा पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद में समर्थक शांत हुए। इस दौरान करीब 25 मिनट तक अल्वी अपने समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पर डटे रहे। 

विज्ञापन


बुधवार को सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार मुस्तकीम अल्वी का टिकट काट दिया गया था। बृहस्पतिवार को अल्वी के समर्थक शास्त्रीनगर पार्क में जमा हुए और जुलूस के रूप में काला आम चौराहे पर पहुंचे। समर्थकों के हंगामे से काला आम चौराहे पर जाम लग गया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद जुलूस जिला कार्यालय की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन


जुलूस में लोग हाथों में तख्ती लिए हुए थे। युवा अर्धनग्न अवस्था में थे। महिलाआें की भी खासी तादाद थी। लोग जिलाध्यक्ष और पार्टी हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के भीतर समर्थकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। समर्थक और मुस्तकीम अलवी ने जिलाध्यक्ष पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस बीच कुछ समर्थकों ने कुर्सियां इधर-उधर फेंक दी। सपा कार्यालय पर बैठे जिला उपाध्यक्ष हाजी अख्तर और प्रेमवीर यादव ने समझाया।

मुस्तकीम अल्वी के टिकट कटने में जिला कार्यकारिणी का कोई रोल नहीं है। उनका टिकट पार्टी हाईकमान के निर्णय पर कटा है। मेरी रिपोर्ट के आधार पर टिकट काटा गया, यह पूरी तरह गलत है। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर


मेरे साथ धोखा हुआ है। मैने टिकट नहीं मांगा था। खुद पार्टी आला कमान ने टिकट दिया था। मैं लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष अपनी पूरी बात रखूंगा। - मुस्तकीम अल्वी, पूर्व प्रत्याशी, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed