{"_id":"6a8880db7e6e042bc804b5f6","slug":"allegation-of-rape-of-a-mentally-challenged-young-woman-at-a-doctors-clinic-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-163301-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मानसिक दिव्यांग युवती से चिकित्सक के क्लीनिक में दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मानसिक दिव्यांग युवती से चिकित्सक के क्लीनिक में दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के एक क्लीनिक पर 18 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवती के साथ परिचित चिकित्सक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। माता-पिता युवती को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गए थे। चिकित्सक के परिचित होने के चलते बेटी को क्लीनिक पर छोड़कर कार्य से चले गए थे।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अगस्त दोपहर करीब 12.15 बजे अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी को दांतों के इलाज के लिए अनूपशहर में परिचित चिकित्सक के क्लीनिक पर लेकर आए थे।
चिकित्सक से पुरानी जान-पहचान और भरोसा होने के कारण वह बेटी को क्लीनिक पर चिकित्सक की सुपुर्दगी में छोड़कर अनूपशहर तहसील में बैनामा कराने चले गए।
करीब दो घंटे बाद वह तहसील से क्लीनिक पर पहुंचे और बेटी को साथ लेकर घर पहुंचे। बताया कि घर पहुंचने पर बेटी ने उन्हें बताया कि डॉक्टर ने क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बेटी की बात सुनकर आक्रोशित परिजन तुरंत उसे लेकर अनूपशहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।