फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegation of murdering a laborer after summoning him from home; body found in a field outside the village.

Bulandshahar News: घर से बुलाकर मजदूर की हत्या करने का आरोप, गांव के बाहर खेत में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Allegation of murdering a laborer after summoning him from home; body found in a field outside the village.
​शिकारपुर मृतक नरेश का फाइल फोटो।
शिकारपुर। थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव सदरपुर में परिजनों ने घर से बुलाकर मजदूर की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक सोमवार की शाम से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिला। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी युवक व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सदरपुर निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनके भतीजे नरेश (42) वर्ष को उनके सामने गांव निवासी सम्राट उर्फ मलुआ ने यह कहकर बुलाकर ले गया था कुछ काम है। शाम तक नरेश के नहीं लौटने पर वह परिवार के लोगों के साथ उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

नरेश को तलाश करने के दौरान उनके भतीजे मनोज ने बताया कि शाम सात बजे उन्होंने नरेश को सम्राट उर्फ मलुआ व तीन अज्ञात लोगों के साथ खेतों की ओर जाते देखा था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव के बाहर खेत में नरेश का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश के भाई सुधीर कुमार ने बताया कि नरेश चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। जयपाल सिंह ने सम्राट उर्फ मलुआ पर अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर नरेश की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कदया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।
बताया कि मृतक नरेश मजदूरी करते थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। बड़ी बेटी पूनम कक्षा 12 की छात्रा है। छोटा बेटा कुलदीप कक्षा सात का छात्र है। बताया कि पूनम अपने भाई के साथ कांवड़ लेने के लिए अनूपशहर गई थीं। वहीं, नरेश की पत्नी सोमवार को ही अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए घर गई थी।
घटना स्थल से मिली शराब की खाली बोतल, कड़ा, चप्पल
जांच के दौरान के पुलिस को घटना स्थल से शराब की खाली बोतल मिली है। वहीं, एक कड़ा, चप्पल भी मिली है। मौके से बरामद कड़ा आरोपी सम्राट उर्फ मलुआ का है। शराब की बोतल मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है। नरेश की हत्या करने से पूर्व आरोपियों ने उसके साथ बैठकर शराब भी पी थी।
छह माह पहले सम्राट ने दी थी जान से मारने की धमकी
जयपाल सिंह ने बताया कि छह महीने पहले भी किसी बात को लेकर नरेश का सम्राट उर्फ मलुआ के साथ झगड़ा हुआ था। सम्राट ने नरेश को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते सम्राट ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी सम्राट उर्फ मलुआ व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, घटना की गहनता से जांच की जा रही है। प्रमोद कुमार सिंह, सर्किल अधिकारी शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article