{"_id":"67aa2c29e60e2469d10adf0c","slug":"allegation-of-murder-of-married-woman-for-dowry-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129412-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव समकोला में बाथरूम में मृत मिली विवाहिता चंचल की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृ़तका के परिजनों ने आरोपी ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति अरुण, ससुर हरवीर, सास रीता देवी और चचिया ससुर सुभाष के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर के गांव बझैड़ा कलां निवासी महावीर सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चंचल की शादी 17 जनवरी 2024 को गांव समकोला थाना गुलावठी निवासी अरुण के साथ की थी। शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद से ही चंचल का पति अरुण, ससुर हरवीर, सास रीता देवी व चचिया ससुर सुभाष दान दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराल वाले चंचल के साथ मारपीट करने लगे। चंचल ने उन्हें इस बारे में बताया था। साथ ही आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया था। इस बीच चंचल को एक पुत्री हुई। पुत्री पैदा होने पर आरोपियों की मांग बढ़ गई। महावीर के अनुसार अरुण के पिता हरवीर ने तीन दिन पूर्व फोन पर सूचना दी कि चंचल बाथरूम में गिर गई है, तुम आ जाओ।
विज्ञापन
इस पर वह और परिवार के लोग समकोला पहुंचे तो देखा कि चंचल मृत अवस्था में आंगन में पड़ी थी। चंचल के गले पर फंदे के निशान थे। चारों लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी थी।
चंचल पांच फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली थी। उसके गले पर निशान थे लेकिन उस दिन तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक चंचल के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।