{"_id":"66c377ff731fe38784020373","slug":"allegation-of-demanding-rs-25-thousand-in-the-name-of-sending-charge-sheet-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120577-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार्ज शीट भेजने के नाम पर 25 हजार मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार्ज शीट भेजने के नाम पर 25 हजार मांगने का आरोप
विज्ञापन
शिकारपुर। घर में घुसकर महिला और परिवार के लोगों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में चार्जशीट कोर्ट में भेजने के नाम पर दरोगा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित का आरोप है कि चार्जशीट न लगाए जाने के चलते आरोपियों द्वारा फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 31 मई को गांव के ही आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में प्रकरण में पुलिस ने जांच करते हुए मारपीट के मामले के बजाए धार्मिक आधार पर उत्पीड़ित करने की धारा बढ़ाई थी। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष लगातार फैसले और केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और परिवार के लोगों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। जब इसके लिए जांच अधिकारी से मुलाकात की तो उसने कोर्ट में चार्जशीट भेजने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और कोर्ट में चार्जशीट पेश करने की मांग की। एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि उस मामले में पुनः विवेचना के आदेश दिए गए थे। जिसकी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही चार्जशीट कोर्ट को भेज दी जाएगी।