{"_id":"688e4226e682560b630c96ea","slug":"all-the-post-offices-in-the-district-remained-closed-due-to-software-update-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-138231-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते जिले के सभी डाकघर रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते जिले के सभी डाकघर रहे बंद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर के समस्त डाकघरों में शनिवार को सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन लांच के चलते डाकघर बंद रहे। इस दौरान स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल एवं बचत बैंक सेवा आदि के लिए आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, आधार कार्ड काउंटर पर भी लोगों की भीड़ कम रही। अब चार अगस्त को सभी डाकघरों में एपीटी एप्लिकेशन पर कार्य शुरू होगा।
देशभर में डाक विभाग की ओर से चार अगस्त से उन्नत डाक तकनीक (एपीटी) 2.0 नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व सभी डाकघरों में सॉफ्टेवयर अपडेट को लेकर शनिवार सुबह से शाम तक बंद रहे। प्रधान डाकघर पर रजिस्ट्री करने आए महेश एवं सुभाष ने बताया कि रिश्तेदारी में राखी भेजने के लिए आए थे। अब कुरियर से भेजनी पड़ेगी। आधार संशोधन कराने आए इंद्रपाल ने बताया कि पता बदलवना है, इसके लिए डाकघर से फीस कटेगी। डाकघर बंद रहने से अब दोबारा आना होगा। यहीं, स्थिति जिले के अन्य डाकघरों पर रही।
--
कोट
चार अगस्त से सभी डाकघरों में उन्नत प्रणाली व अपग्रेडेड सर्वर एवं सॉफ्टवेयर लागू होगा। नए सॉफ्टवेयर से न केवल डाकघरों में काम करने की गति और सटीकता में सुधार होगा, बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर और अधिक पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते शनिवार को सभी डाकघर बंद रहे। - जवाहर लाल शर्मा, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल