फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All secondary schools to open on Yoga Day; poster competition to be held.

Bulandshahar News: योग दिवस पर खुलेंगे सभी माध्यमिक विद्यालय, होगी पोस्टर प्रतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
All secondary schools to open on Yoga Day; poster competition to be held.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे। सुबह सात से आठ बजे तक विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में योग दिवस पर कार्यक्रम नहीं होगा, वहां के प्रधानाचार्यों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह 12वां वर्ष है। इसे जिला स्तर पर धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। केंद्र सरकार ने इस बार का विषय हर घर आंगन योग रखा है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। इसके तहत 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 21 जून को सुबह सात बजे से विद्यालय के योग शिक्षक, शारीरिक शिक्षक या योगाचार्य कार्यक्रम का संचालन करेंगे। प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे। वह विद्यार्थियों को प्राणायाम, आसन और योग से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। योग पर आधारित सेमिनार, आशुभाषण और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। उन्हें कार्यक्रम की तस्वीरें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी विद्यालयों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed