{"_id":"570153fe4f1c1b411ec81261","slug":"all-markets-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सभी बाजार रहेंगे बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सभी बाजार रहेंगे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
jewllers
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के चलते सोमवार को जनपद के सभी बाजार बंद रहेंगे। सर्राफा कारोबियों ने बाजार बंद की रूपरेखा तैयार कर ली है। अन्य व्यापारी संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक कर बंद की रूपरेखा तैयार की। अध्यक्ष अरुण कुमार और मीडिया प्रभारी सचिन वर्मा ने बताया कि बाजार बंद में किराना, कपड़ा, परचून और इलेक्ट्रानिक आदि सभी व्यापारी संगठनों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को बाजार में घूम कर प्रत्येक वर्ग के दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। व्यापारी नेता प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि नगर के अलावा कस्बों के बाजार भी बंद रहेंगे। चौ. बिजेंद्र सिंह, चंद्रकांत सिंघल, सुनील चीन, अंकुर अग्रवाल, नरेश गोयल, मोहित सिंघल, आशुतोष, कैलाश चंद, आस मौहम्मद, राधेश्याम सूरी आदि ने भी आंदोलन सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कारोबारी निक्कू वर्मा, अरुण वर्मा, रमेश चंद ने बताया कि कस्बों के व्यापारी संगठनों ने भी अपनी-अपनी दुकान बंद रखकर हड़ताल में शामिल होने के लिए संपर्क किया है।