{"_id":"f93a14a4b22145530c457221d078dc63","slug":"aligarh-palwal-emu-canceled-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-पलवल ईएमयू आज फिर हुई रद्द, 7 ट्रेनें लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-पलवल ईएमयू आज फिर हुई रद्द, 7 ट्रेनें लेट
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में दस दिन पूर्व हुई ट्रेनों की भिड़ंत के बाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते अलीगढ़-पलवल ईएमयू अप और डाउन दोनों ट्रेनें शनिवार को रेलवे ने रद्द कर दी।
वहीं कोहरे के कारण करीब सात ट्रेने लेट रहीं। इससे सफर करने वाले रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पलवल में 8 दिसंबर को कोहरे के चलते लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में ईएमयू की भिड़ंत हो गई थी।
इसमें खुर्जा निवासी चालक की मौत हो गई थी जबकि सौ से अधिक यात्री घायल हो गए थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है।
हादसे के बाद दूसरी बार मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को अलीगढ़-पलवल और पलवल अलीगढ़ दोनों ईएमयू को रद्द कर दिया गया। वहीं कोहरे के चलते सात ट्रेनें लेट चल रही हैं।
स्टेशन अधीक्षक भरतराम ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे, मुरी आठ घंटे, कोलकता आनंदविहार 9 घंटे, ऊंचाहार, कालका और गोमती 3-3 घंटे और संगम अपने निर्धारित समय से एक घंटे लेट अपने गंतव्य पर पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।