{"_id":"69c2c35d5682dd2b8a00dc1e","slug":"ajit-arrested-search-for-sachin-continues-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150776-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अजीत गिरफ्तार, सचिन की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अजीत गिरफ्तार, सचिन की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। बबली हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को विकास के बड़े भाई साजिशकर्ता अजीत को गढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसने ही बबली की हत्या के लिए दो चापड़ लाकर दिए थे। वहीं आरोपी सचिन की तलाश में पुलिस की टीमें अब तक 20 से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी हैं। विकास और अमन को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हत्या की रात बाइक पर सवार तीनों आरोपियों विकास, अमन और सचिन ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक को सचिन चला रहा था, जबकि बीच में अमन और पीछे मृतका का प्रेमी विकास बैठा था।
हत्या के बाद पहले अमन ने कटे हुए सिर को पकड़ा, फिर पीछे बैठे विकास ने उसे बालों से पकड़कर हवा में घुमाया और पूरी ताकत से खेत की ओर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के चेहरे पर जरा भी पछतावा नहीं था। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सचिन अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की पांच टीमें सचिन की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात एक कर रही हैं। पुलिस अब तक बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली समेत 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। सचिन के करीबियों और रिश्तेदारों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।