फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aishwarya came first in the race, Palak and Maanvi won

Bulandshahar News: दौड़ में ऐश्वर्य ने प्रथम, पलक और मानवी ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya came first in the race, Palak and Maanvi won
खुर्जा में पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते सीओ । सं
खुर्जा। सेठ गंगा सागर जटिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित 100 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियर की छात्रा ऐश्वर्या सिंह प्रथम रहीं। वहीं आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की छात्रा पलक ने द्वितीय और सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. लोकेश उपाध्याय ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने किया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह और अतिथियों के आगे मशाल जलाकर क्रीड़ा स्थल का चक्कर लगाया। सभी विभाग के छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान दलवीर सिंह चौधरी, रवि राना, जेएस यादव, क्रीड़ा अधिकारी भगवान सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed