फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ahmedgarh police arrested three notorious vehicle thieves

Bulandshahar News: तीन शातिर वाहन चोर अहमदगढ़ पुलिस ने किए गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ahmedgarh police arrested three notorious vehicle thieves
अहमदगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार ​किए गए वाहन चोर। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को हरियाणा के नूह स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी की कार बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कारों को चोरी कर उन्हें हरियाणा में कम दामों में बेच दिया करते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त प्रवेश कुमार निवासी गांव सिरासौल थाना बिल्सी जनपद बदायूं, सूरज निवासी होरी चौक नगला थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ और महेश निवासी मोहल्ला तालानगरी सेक्टर 2 थाना हरदुआगंज अलीगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों से बरामद एक कार को उन्होंने अहमदगढ़ से, एक कार को अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र से व एक अन्य कार को कासगंज के थाना सहाबर से चोरी किया था। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed