{"_id":"6721154ae9359162190c832d","slug":"after-two-days-there-was-no-trace-of-pradhan-and-after-20-days-there-was-no-trace-of-the-two-girls-either-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124332-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन बाद प्रधान और 20 दिन बाद दोनों युवतियों का भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन बाद प्रधान और 20 दिन बाद दोनों युवतियों का भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर क्षेत्र से दो दिन पूर्व पंचायत के बाद से लापता जवासा के ग्राम प्रधान के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि, दिल्ली से अगवा हुई दरोगा की दो अविवाहित बहनों समेत प्रधान को पुलिस की दो टीमें तलाशने में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पूरे मामले का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
करीब बीस दिन पूर्व दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा की दो बहनें दिल्ली से लापता हुई थीं। अधिवक्ता ने जवासा के ग्राम प्रधान पर अपहरण का आरोप लगाया था। शिकायत के बावजूद खानपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस का तर्क था कि दिल्ली से अगवा हुई बहनों की एफआईआर दिल्ली में ही दर्ज होगी। रविवार शाम औरंगाबाद से पंचायत के दौरान दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत तीन पर ग्राम प्रधान के अपहरण का आरोप लगा तो मामला हाई प्रोफाइल हो गया। मामला दो थानों से जुड़ा होने के कारण देर रात एसएसपी के हस्तक्षेप पर ग्राम प्रधान के अपहरण की घटना औरंगाबाद थाने में दर्ज हुई।
जिसमें दिल्ली पुलिस का दरोगा नामजद है। एसएसपी ने औरंगाबाद और खानपुर थाने की पुलिस को ग्राम प्रधान और दोनो बहनों को बरामद करने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस सूत्रों का कहना कि ग्राम प्रधान के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को ग्राम प्रधान के मोबाइल की लोकेशन एनसीआर क्षेत्र की मिली है। पुलिस की एक टीम ग्राम प्रधान को बरामद करने के लिए रवाना हो गई है। देर शाम तक टीम उसे बरामद करके औरंगाबाद थाने ले आने की उम्मीद है। मंगलवार को पूरे दिन ग्राम प्रधान के परिजन औरंगाबाद थाने पर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें तीनों को बरामद करने में जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी