फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the storm, there was no electricity in more than 150 villages overnight

Bulandshahar News: आंधी के बाद 150 से अधिक गांवों में रातभर गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
After the storm, there was no electricity in more than 150 villages overnight
खुर्जा में बिजली कटने के बाद जनरेटर लगाता दुकानदार। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/ऊंचागांव। ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि शुक्रवार शाम को आंधी के बाद 150 से अधिक गांवों में रात भर फॉल्ट के नाम पर बिजली कटौती की गई। इसके बाद शनिवार को दिन भर बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किया।


ऊंचागांव क्षेत्र में शनिवार को दौलतपुर कलां स्थित बिजलीघर से जुड़े गांव नरसेना, बलरामपुर, मोहम्मदपुर बरवाला, कपसाई, घुंघरावली समेत 14 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई दिन भर प्रभावित रही। भीषण गर्मी के दौरान भी बिजली सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि न तो घरेलू उपभोक्ताओं को और न ही सिंचाई के लिए ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसके चलते खेतों में खड़ी फसल भी काफी हद तक बर्बाद हो रही है। बिजलीघर के जेई पीयूष कुमार के मुताबिक 33 केवीए लाइन का तार टूटने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलनी पड़ा। इसके अलावा खुर्जा क्षेत्र की 20 से अधिक कालोनियों में शुक्रवार को रात भर और शनिवार को दिन भर में 16 घंटे बिजली कटौती से परेशानी हुई। खुर्जा निवासी दानवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे तेज आंधी के साथ बिजली चली गई थी। इसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। गर्मी में बिन बिजली के रहना पड़ा। रात को तीन बजे आपूर्ति चालू हुई। इसके बाद सुबह छह बजे फिर से बिजली गुल हो गई। तीन घंटे में भी बीच-बीच में 20 मिनट के लिए कट लगता रहता। गोलू चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 11 घंटे में केवल आठ घंटे आपूर्ति मिल सकी। गर्मी में पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में इन्वर्टर भी बंद हो गए। भीषण गर्मी में पानी की भी किल्लत बनी रही। घरों में पानी भरने के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में मुरारी नगर, अशोक नगर, पहासू अड्डा तिराहा, सिद्धेश्वर मंदिर रोड, नव दुर्गा शक्ति मंदिर रोड, न्यू शिव पुरी कॉलोनी, कालिंदी कुंज, विवेक विहार, विजय विहार, चंद्र लोक कॉलोनी, ज्ञान लोक कॉलोनी समेत 20 कॉलोनियों के हजारों लोग समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में बिजली कटौती की स्थिति
क्षेत्र कटौती
बुलंदशहर 03-04 घंटे
पहासू 07-08 घंटे
स्याना 07-08 घंटे
ऊंचागांव 15-16 घंटे
खानपुर 08-10 घंटे
बुगरासी 08-10 घंटे

बीबीनगर 06-08 घंटे
खुर्जा 08-09 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed