{"_id":"6a21c99e55137d8df90d7907","slug":"after-the-storm-and-rain-the-supply-of-the-entire-district-remained-closed-for-three-hours-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-901458-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंधी-बारिश के बाद पूरे जिले की आपूर्ति तीन घंटे तक रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंधी-बारिश के बाद पूरे जिले की आपूर्ति तीन घंटे तक रही बंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। तेज आंधी-बारिश के बाद बृहस्पतिवार को पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही। ऊर्जा निगम की टीम ने करीब साढ़े पांच बजे पेट्रोलिंग शुरू कर शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु करा दी, लेकिन देहात के कस्बों और गांवों में देर रात भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
करीब तीन बजे मौसम बदला तेज आंधी आई। इसके 20 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। इसी के परिणामस्वरूप पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े पांच बजे के बाद बारिश और तेज हवा बंद होने के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कराई। छह बजे शहरी क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु हो गई। हालांकि, डासना, मसूरी, मुरादनगर, मोदीनगर, निवाड़ी, भोजपुर, रावली रोड, लोनी, भौपुरा, पाइपलाइन मार्ग पर 70 से अधिक गांवों, कस्बों में आपूर्ति रात तक भी सुचारु नहीं हो सकी।
इस बारे में ग्रामीण जोन के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि कई इलाकों में ज्यादा बड़ा फॉल्ट होने से आपूर्ति तुरंत सुचारु कराने में दिक्कत आई। फिर भी निगम की टीम ने पूरी मेहनत से काम किया। इसी वजह से अधिकांश इलाकों में आपूर्ति छह बजे के बाद लगभग सुचारु हो गई थी।
विज्ञापन
छह घंटे बिना बिजली गुजरा एक लाख से अधिक की आबादी का समय :
रावली रोड पर बृहस्पतिवार को 33 केवी लाइन की तार चार जगह से टूट गई। इसके बाद असालतनगर और रावली बिजली घर से पोषित होने वाले इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हाे सकी। इसके बाद तेज आंधी और बारिश होनेे के बाद दिक्कत आई। इन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत औद्योगिक इकाइयों को हुई। उनमें उत्पादन प्रभावित हुआ। कुल मिलाकर छह घंटे से ज्यादा समय तक बड़ी आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा।
लोग बिजली घर में फोन कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रावली रोड बिजली घर से रावली, कुम्हैड़ा, काकड़ा, खिमावती, नेकपुर, सुराना, मिलक समेत 30 से अधिक गांवाें की आपूर्ति होती है। जबकि, मुरादनगर बिजली घर से असालतनगर, जलालपुर, शोभापुर, असालतपुर, नवीपुर आदि गांवों के अलावा गंगाविहार, त्रिमूर्ति विहार, राधेश्याम विहार, शिवम विहार, वंदना एन्क्लेव, अनम गार्डन, ईदगाह, समेत 35 से अधिक कॉलोनियों की एक लाख से अधिक की आपूर्ति की जाती है। उधर, डासना देहात में 33 केवी लाइन के केबिल कूड़े में लगी आग से फुंक गई। इससे भी डासना समेत कई गांवों की आपूर्ति पांच घंटे तक प्रभावित रही।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि असालतनगर और रावली रोड बिजली घर की लाइन एक ही पोल से जा रही है। इसलिए दोनों ही बिजली घर की आपूर्ति बाधित हुई। तीन बजे तक तार जोड़ दिया गया था, लेकिन फिर आंधी आ गई।