फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After killing his girlfriend in her house in Bulandshahr lover shot himself both died

टीटू तूने क्या किया: प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; आठ दिन बाद आनी थी गुड़िया की बरात

Mon, 05 Feb 2024 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Feb 2024 10:23 PM IST
सार

सोमवार दोपहर करीब दो बजे युवक घर के सामने रहने वाली अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और कमरे में जाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
After killing his girlfriend in her house in Bulandshahr lover shot himself both died
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में सोमवार दोपहर एक युवक ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती के घर पहुंच कर उसको गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी वहीं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

गांव नयाबांस निवासी एक 28 वर्षीय युवक टीटू लोहे गेट व जाली बनाने का काम करता था। उसका अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की आगामी 13 फरवरी को बरात आनी थी। इसी से युवक काफी क्षुब्ध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे युवक घर के सामने रहने वाली अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और कमरे में जाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

वारदात के वक्त युवती के पिता खेत पर गए हुए थे। जबकि, उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। बताया गया कि युवक दीवार कूद कर प्रेमिका के घर पहुंचा था। जानकारी मिलने पर सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed