{"_id":"6afb355c24f5df9faf0042b6","slug":"after-15-days-the-air-in-the-city-and-khurja-has-improved-the-blanket-of-pollution-has-lifted-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-170998-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 15 दिन बाद शहर और खुर्जा की हवा में हुआ सुधार, छंटी प्रदूषण की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 15 दिन बाद शहर और खुर्जा की हवा में हुआ सुधार, छंटी प्रदूषण की चादर
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी के बाद चली हवा से शहर और खुर्जा की आबोहवा में सुधार हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। पहले बूंदाबादी और उसके बाद हवा चलने से वातावरण में छाई प्रदूषण की चादर छंटने लगी है। सोमवार को बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 और खुर्जा का 127 दर्ज किया गया। दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर कम होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
खुर्जा और बुलंदशहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक एक नवंबर से खराब होना शुरू हो गई। 16 दिन में आठ व नौ नवंबर को शहर का एक्यूआई बेहद खराब व 13 दिन खराब श्रेणी में एक्यूआई रहा। वहीं, खुर्जा का 16 दिन में नौ व 12 नवंबर को एक्यूआई बेहद खराब व 13 दिन खराब श्रेणी में एक्यूआई रहा। रविवार को बूंदाबांदी होने पर कुछ अंकों का सुधार हुआ। वहीं, रात व सुबह के समय हल्की हवा चलने से वातावरण में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद की। इससे लोगों को सांस लेने में पहले के मुकाबले राहत मिली। आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्तूबर को बुलंदशहर का एक्यूआई 124 दर्ज किया गया था। वहीं, खुर्जा में 30 और 31 अक्तूबर को एक्यूआई 100 से नीचे रहा था, जबकि 29 अक्तूबर को यह 200 से कम दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सोमवार को जारी हुए बुलेटिन में बुलंदशहर का 172 और खुर्जा का 127 औसत एक्यूआई मापा गया।
--
कोट
बूंदाबांदी व उसके बाद हवा चलने से एक्यूआई में कुछ सुधार देखने को मिला है। वर्तमान में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। विभागों के साथ लोग भी वायु प्रदूषण स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। - क्षितीश पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड