फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Advocates united against the amendment in the Act

Bulandshahar News: एक्ट में संशोधन के खिलाफ एकजुट हुए अधिवक्ता, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Advocates united against the amendment in the Act
स्याना तहसील में एसडीएम गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
बुलंदशहर। अधिवक्ता एक्ट में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सिविल और डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, महासचिव पवन कुमार निम, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह राघव और सचिव कपिल मोहन के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने अधिवक्ता एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए कहा कि अधिवक्ता व उनके परिवार के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं को दस लाख रुपये का मेडिक्लेम व किसी भी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर दस लाख रुपये की धनराशि आश्रितों को बतौर बीमा राशि प्राप्त कराई जाए। परिषद के सदस्यों या अस्तित्व पर सुझाए गए सुझावों को समाप्त कराया जाए। साथ ही मांग की है कि एडवोकेट संशोधन बिल 2025 को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा अधिवक्ता लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल को संविधान की आत्मा के खिलाफ बताया
अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर ने एडवोकेट एक्ट संशोधन बिल 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलचंद बंसल और सचिव दीपेंद्र राघव आदि अधिवक्ताओं ने इस बिल को संविधान की आत्मा के खिलाफ बताया। कहा कि संविधान अपनी बात कहने और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार देता है लेकिन सरकार इस बिल के जरिए वकीलों की आवाज को दबाना चाहती है। इस दौरान एल्डर कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, अशोक दत्त शर्मा, जावेद अख्तर, शेख रेहान, प्रमोद राजौरा, ऋषिपाल सिंह, कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
स्याना। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गजेंद्र सिंह को सौंपकर एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि संसद में एडवोकेट एक्ट में संशोधन का बिल पेश किया गया है जो अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता को समाप्त करने वाला बिल है। इस दौरान बार एसोसिएशन सचिव अजीत कुमार सिरोही, श्यामवीर सिंह, जाकिर उल हक, पंकज त्यागी, जितेंद्र भारद्वाज व प्रिया त्यागी आदि मौजूद रहे।

डिबाई में दी बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा लाए जा रहे काले कानून के विरोध में बैठक की। बार के अध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता ओमवीर सिंह, मनीष कुमार, मिठ्ठन लाल, अजय भारद्वाज नरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed