{"_id":"6730e840cb30106b1e0d35f0","slug":"advocate-dies-after-falling-into-drain-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105858-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाले मेंं गिरने से अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाले मेंं गिरने से अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड पर नाले में गिरने से अधिवक्ता की मौत हो गई। हालांकि नाले में गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसमें परिजन कुछ लोगों पर नाले में धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस टीम जांच कर रही है।
हनुमान टीला मार्ग निवासी अखिल गुप्ता उर्फ निक्की (42) अधिवक्ता थे। शनिवार शाम को वह रोडवेज बस अड्डा के पास निजी कार्य से गए थे। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे नाले में गिर गए। यह देख कुछ लोग मौके पर पहुंचे और नाले में से उनको बाहर निकाला। इसके बाद जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।