फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admission in graduation will now be done through open merit

Bulandshahar News: स्नातक में अब ओपन मेरिट से होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Admission in graduation will now be done through open merit
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में अब ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। इसके लिए छात्र-छात्रा पंजीकरण में संशोधन कराकर अपना ऑफर लेटर प्राप्त करेंगे। 23 अगस्त से कॉलेज ओपन मेरिट तैयार कर प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से अभी तक स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की। इन दोनों मेरिट के माध्यम से जिले के कॉलेजों में करीब 70 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। डीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू ने अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत पूर्व में जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। अब उन्हें पंजीकरण में संशोधन करना होगा। साथ ही अब छात्र-छात्रा संशोधन के साथ सीसीएसयू की वेबसाइट से अपना ऑफर लेटर प्राप्त कर उसे कॉलेज में जमा कराएंगे। इसके बाद कॉलेज 23 अगस्त से प्रवेश शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed