फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Administration ordered shopkeepers and hotel operators to register their names

Bulandshahar News: प्रशासन ने दुकानदारों और होटल संचालकों को नाम लिखने के दिए आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों, होटल संचालकों को उनके प्रतिष्ठान के बाहर अपना नाम और पहचान लिखने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने भी जनपद में ये फरमान जारी कर दिया है। लेकिन, अब तक इसे अमल में नहीं लाया जा सका है। अधिकतर दुकान और होटल के बाहर अभी उनकी नाम पहचान उजागर नहीं की गई है।


यही नहीं, जनपद में कावड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम के पोस्टर और बैनर अभी लगने शुरू नहीं हुए हैं। मुख्य रूप से एनएच-34, मेरठ रोड, अनूपशहर रोड, खुर्जा में जीटी रोड, पहासू मार्ग और सिद्धेश्वर मंदिर रोड पर कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। ऐसे में शासन की ओर से दिए गए आदेश पर दुकानों पर दुकानदारों के नाम का बैनर लगाना आवश्यक कर दिया गया है। हालांकि, अब तक कहीं भी इसको लागू नहीं किया गया लेकिन, कुछ लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वह जल्द ही आदेशों का पालन करने का आश्वासन अधिकारियों को दे रहे है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दुकानों के बाहर दुकानदारों के नाम के पोस्टर और बैनर लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। अभी दुकानदारों को आदेश जारी किया गया है। पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed