फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Addiction to cigarette made thief, three arrested

Bulandshahar News: सिगरेट पीने की लत ने बना दिया चोर, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
छतारी। पुलिस ने मंगलवार सुबह दुकानों से सिगरेट के बंडल चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। सिगरेट पीने की लत ने उनको चोर और ठग बना दिया। इसके बाद यह उनका शौक बन गया। आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये की कीमत के छह सिगरेट के बंडल, पांच हजार रुपये नकदी, एक बाइक और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डिबाई अजय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर और अलीगढ़ क्षेत्र में दुकानों से ठगी करने की शिकायत सामने आ रही थी। इसमें गिरोह के सदस्य सामान खरीदने के बहाने दुकानों पर जाते थे। वहां दुकानदारों का ध्यान भटकाकर उसकी दुकान से सामान चोरी कर लेते थे। देखा गया कि पहासू, छतारी और औरंगाबाद थाना क्षेत्र में एक तरह की घटनाएं हुईं। इसमें आरोपी, दुकानदार से सिगरेट का बंडल लेने जाते थे। इसके बाद वहां से बंडल बदलने और दो लेने के बहाने से एक बंडल ठग लेते थे।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छतारी पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। इसमें मंगलवार सुबह तीन बजे गोधा बंबा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों को रोका गया, जिनके पास से जेब में सिगरेट के पैकेट और हाथों में बंडल बरामद हुए। पूछताछ के बाद उन्होंने चोरी व ठगी की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र में स्थित पठान मोहल्ला निवासी अशरफ, आरिस और जुनैद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि आरोपी बेरोजगार थे और सिगरेट की लत लग गई थी। शुरूआत में दुकानों से एक या दो डिब्बी चोरी करते थे। पकड़े नहीं गए तो शौक लग गया। इसके बाद बंडल चोरी कर सस्ते दाम में बेचने लगे।


20 दिन में कीं छह वारदात
थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद में आरोपी अशरफ के खिलाफ 17, आरिस के खिलाफ नौ और जुनैद के खिलाफ दस मुकदमे चोरी, ठगी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं। पिछले 20 दिनों में छह घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दो अगस्त औरंगाबाद, 11 अगस्त छतारी, 14 अगस्त पहासू, 15 अगस्त अलीगढ़ के जवां, 17 अगस्त अलीगढ़ और 19 अगस्त पहासू में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed