फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Added on Telegram group, then robbed Rs 3.64 lakh on the pretext of trading on the website

Bulandshahar News: टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा, फिर वेबसाइट पर ट्रेडिंग के बहाने हड़पे 3.64 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला तेलीवाड़ा गली निवासी खेमू वर्मा से शातिर साइबर ठगों ने 3.64 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जांच कर रही साइबर टीम जल्द ही इसका खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में तेलीवाड़ा गली निवासी खेमू वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उन्हें टेलीग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उन्हें गूगल मैप में रिव्यू देने और प्री पेमेंट टॉस्क दिया जाने लगा। जिसके जरिए उन्हें शुरुआत में कुछ पैसे देकर लालच दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें बेवसाइड पर ट्रेडिंग करनी होती थी। इसमें उन्हें मुनाफे का झांसा दिया गया। पीड़ित के अनुसार उसके द्वारा आरोपियों को 3.64 लाख रुपये का भुगतान अलग-अलग समय पर कर दिया गया। लेकिन, उन्हें कोई धन राशि वापस नहीं मिली। नगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


टेलीग्राम में 15 रुपये का लालच और लाखों का घाटा, ये होती है स्कीम
पार्ट टाइम जॉब, शेयर बाजार से कमाई और सोशल मीडिया के जरिये पैसे कमा लेने का अलग ही क्रेज युवाओं में है। ऐसे में बात जब लाइक, कमेंट और गूगल रिव्यू-रेटिंग से पैसे कमाने की आती है तो अधिकतर युवा बहक जाते हैं। किसी भी ग्रुप या पर्सनल आए ऐसे मैसेज जहां घर बैठे कमाई और बदले में कुछ पोस्ट को लाइक कर के, या गूगल पर 5 स्टार रेटिंग देकर स्क्रीनशॉट भेजने की बात करते हैं। जब युवा उनके झांसे में आए तो टेलीग्राम पर एक रिसेप्शनिस्ट से कनेक्ट कराया जाता है, जहां अपनी मामूली जानकारी और यूपीआई भेजकर यूजर को उसके काम का भुगतान 150 रुपये प्राप्त हो जाता है। लेकिन आगे यही छोटा-सा लाभ एक बड़े नुकसान में बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed