फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action will be taken if destitute cattle are found roaming on the roads

चेतावनी : सड़कों पर बेसहारा गोवंश घूमते मिले तो होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को आश्रय स्थलों या कान्हा गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए निकायों में अभियान चलेगा। इसके बाद यदि कोई गोवंश सड़कों पर घूमते पाए जाते हैं तो संबंधित ईओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए डीएम के माध्यम से शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन की ओर से सभी एसडीएम और अधिशासी अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी निकायों में स्थायी व अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला संचालित हैं। इनमें बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सड़कों पर आवारा गोवंशों को विचरण करते हुए देखा जा रहा है। इसको लेकर कई बैठकों में अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवारा गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। एडीएम प्रशासन ने सभी ईओ को निर्देश दिए हैं कि 23 से 30 अगस्त 2023 तक विशेष अभियान चलाकर बेसहारा गोवंश को तत्काल पकड़कर निकाय के स्वामित्व में संचालित गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा गौशाला में संरक्षित करें। साथ ही निकाय सीमा अन्तर्गत पशुपालकों द्वारा छोड़े गये गोवंशों के संबंध में पशुपालकों पर भारी से भारी जुर्माना अधिरोपित किया जाए। विशेष अभियान के बाद यदि किसी भी निकाय में कोई भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर विचरण करता हुए पाया जाता है तो संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए डीएम के माध्यम से आख्या शासन, निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके अलावा जनपद समस्त निकायों में तैनात कोई भी अधिशासी अधिकारी उच्चाधिकारियों को सूचित एवं अनुमति लिए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed