फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action will be taken if Chinese manja is sold: SSP

चाइनीज मांझा बेचा तो होगी कार्रवाई : एसएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if Chinese manja is sold: SSP
बुलंदशहर/स्याना। जिले में कुछ स्थानों पर अभी भी चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। जौनपुर में हुए हादसे के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। यदि किसी दुकान पर चाइनीज मांझा बिकता हुआ मिला तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। उधर, अगस्त 2024 में स्याना निवासी एक युवक की गर्दन कटने पर 17 टांके लगाए गए। लेकिन पुलिस और प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर में चीनी मांझे से दो लोगों की मौत के बाद शासन ने चीनी मांझे पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश मिलने पर एसएसपी ने जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए टीम का गठन कर दिया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को पतंग विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। यदि किसी दुकान पर चाइनीज मांझे की बिक्री होते मिली तो कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि कुछ दुकानों पर अभी भी चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाते। अब सख्ती हुई तो चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लग सकती है। हालांकि कई बार पक्षी भी चाइनीज मांझे में अटक जाने पर अपनी जान गंवा चुके है। पशु-पक्षी प्रेमी हेमंत सिंह ने बताया कि जिलेभर में चाइनीज मांझा बिकता रहता है। इस पर रोक लगे तो पक्षी भी आसमान में खुलकर उड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed