{"_id":"5944294a4f1c1b962b8b4587","slug":"action-will-be-on-two-sdos-in-case-of-power-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी मामले में दो एसडीओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी मामले में दो एसडीओ पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली चोरी में फंसे दो एसडीओ केे खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। दूध प्लांट पर सीधे एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर लगाकर चोरी के मामले में दोनों एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय है। चीफ इंजीनियर ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी से की गई है।
शिकारपुर क्षेत्र के चित्सौन बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा के पति जगदीश गिरी की राजदीप फूड प्रोडक्ट्स के नाम से डेयरी है। 31 मई को शिकारपुर एक्सईएन पीके सिंह के नेतृत्व में डेयरी पर छापामारी में बडृी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। पूरे प्लांट को सीधे एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर कनेक्ट करके चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जेई अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। पूरे मामले में अब दो एसडीओ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। एक्सईएन की रिपोर्ट पर चीफ इंजीनियर ने दो एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी मेरठ से कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
डेयरी संचालक से हर माह पांच लाख रुपये की बिजली चोरी कराने की एवज में करीब 50 हजार रुपये की वसूली की जाती थी। अधीक्षण अभियंता ओपी यादव ने बताया कि एक्सईएन की रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को भेज दी गई है। चीफ इंजीनियर ने दोनों एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी से की है।