{"_id":"6a6b7ed4e22ea5721c03eab2","slug":"action-taken-in-land-sale-permission-case-khurja-sdm-removed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-161360-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन बिक्री अनुमति प्रकरण में कार्रवाई, खुर्जा एसडीएम को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन बिक्री अनुमति प्रकरण में कार्रवाई, खुर्जा एसडीएम को हटाया
विज्ञापन
खुर्जा की पूर्व एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय।
बुलंदशहर। आधार में पता बदलकर अनुसूचित जाति की भूमि बेचने की अनुमति देने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में शिकायत और जांच के बाद खुर्जा की एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया है। अब डीएम ने उनकी जगह सत्येंद्र कुमार को खुर्जा का एसडीएम बनाया है।
नगर के मोहल्ला साठा निवासी विपिन अग्रवाल ने बताया कि मामला सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौं निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने खुर्जा के गांव दस्तूरा स्थित अपनी भूमि बेचने की अनुमति मांगी थी। प्रारंभिक जांच में आवेदन निरस्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में आधार कार्ड में पता बदलवाकर दोबारा आवेदन किया गया। इसके बाद फाइल एसडीएम स्तर से पास होकर एडीएम न्यायिक के पास पहुंची और अनुमति जारी कर दी गई थी।
शिकायत में दस्तावेजों में हेराफेरी करके अनुमति दिलाने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की और अब इसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जबकि आगे की जांच एडीएम वित्त अभिषेक कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा एडीएम न्यायिक भरत राम यादव से पटल हटाते हुए एडीएम वित्त को सौंपा है।
विज्ञापन
कई अन्य एसडीएम के कार्य क्षेत्र भी बदले
डीएम ने जारी आदेश में रविकांत चौबे को एसडीएम न्यायिक खुर्जा, राकेश कुमार मौर्य को मुख्यालय से एसडीएम न्यायिक स्याना तथा शुभम यादव को एसडीएम न्यायिक डिबाई की जिम्मेदारी सौंपी है।