फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action taken against six thousand defaulters on the first day of OTS expiry

Bulandshahar News: ओटीएस समाप्त होने के पहले दिन छह हजार बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना समाप्त होने के बाद अब बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की गई है। सोमवार को पहले दिन अभियान चलाते हुए छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई की गई। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सबसे अधिक खुर्जा खंड के उपभोक्ताओं पर 75 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है।
विज्ञापन

बकायेदारों को ब्याज और सरचार्ज में छूट देने और बिल वसूली के लिए शासन ने 15 दिसंबर 2024 को ओटीएस योजना शुरू की थी। 28 फरवरी तक चलाई गई योजना के तहत जिले में कुल 1.32 लाख उपभोक्ताओं ने 78.78 करोड़ रुपये का मूल बिल जमा कराया। अभी भी 2.21 लाख उपभोक्ताओं पर 247 करोड़ का बिल बकाया है। अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। योजना के तहत खंडवार बकायेदारों को चिन्हित करते हुए टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कार्रवाई के पहले दिन बुलंदशहर और हापुड़ जिले (बुलंदशहर जोन) में अभियान चलाया गया। बुलंदशहर जोन में सबसे खराब स्थित हापुड़ द्वितीय खंड की है। यहां 37,621 उपभोक्ताओं पर 85.54 करोड़ और खुर्जा खंड में 40,670 उपभोक्ताओं पर 75.81 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। मुख्य अभियंता ने खुर्जा और हापुड़ द्वितीय खंड क्षेत्र में अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन में खंडवार बकाया की स्थिति ----
खंड का नाम बकाएदार
कुल बकाया
खुर्जा

40,670

75.81 करोड़
ककोड़
21,703

15.59 करोड़
बुलंदशहर
18,204

17.70 करोड़
सिकंदराबाद
14,120

09.97 करोड़
स्याना

24,303

24.75 करोड़
देहात

19,697

24.54 करोड़
डिबाई

32,094

26.71 करोड़
शिकारपुर
24,836
32.12 करोड़
जहांगीराबाद
25,390

20.04 करोड़
गढ़मुक्तेश्वर
42,098

45.46 करोड़
हापुड़ प्रथम
28,754

38.14 करोड़
हापुड़ द्वितीय
37,621

85.54 करोड़
कुल

3,29,490

416.37 करोड़

Iबकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया गया है। लगातार उनके कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। यदि शीघ्र ही उन्होंने बिल जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed