{"_id":"65072e5be7334f699c0058b6","slug":"accused-who-killed-pets-by-feeding-them-poisonous-substance-arrested-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1012-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जहरीला पदार्थ खिलाकर पालतू पशुओं की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जहरीला पदार्थ खिलाकर पालतू पशुओं की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खुर्जा। देहात क्षेत्र में पशुओं के चारे में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने वाला गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को थाने में 16 ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। पुलिस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव हजरतपुर निवासी हेमंत ने बताया कि उनका ईंट निर्माण का भट्टा है। भट्टे पर ही पशुओं का पालन करते हैं। उनकी एक भैंस की पूर्व में मौत हो गई थी। तीन दिन पहले एक और भैंस की मौत हो गई। उन्होंने भट्टे पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो देखा कि दो अज्ञात लोग बाइक से भैंस के पास आते हैं। भैंस के चारे में कुछ चीज डालकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद भैंस की मौत हो गई थी।
शनिवार को वही लोग पिकअप लेकर मृत पशु लेने आ गए। हेमंत का शक हुआ उसने आरोपियों को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया क्षेत्र में पशु की मौत की काफी जानकारी मिल रही थी, मगर कोई शिकायत नहीं आई थी। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से पशु तस्करों पर शक जताया गया था, जिसके चलते टीम जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव हसनगढ़ निवासह जफरूद्दीन, हजरतपुर गांव निवासी राजकुमार, हसनगढ़ गांव निवासी ताहिर समेत करीब 16 पशुपालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें एक गिरोह सक्रिय है, जो जहरीला पदार्थ पशुओं को खिलाकर उनकी हत्या कर देते हैं। इसके बाद अगले दिन पशु के शव ले जाने के बहाने आते हैं। खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी अब्दुल राशीद और उसके बेटे आबेज निवासी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका साथी परवेज की तलाश की जा रही है। आरोपी मृत पशु के शव को मीट फैक्टरी में बेच देते थे।