फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of cheating of Rs 2 crore 20 lakh in the name of selling land

Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। माया एन्कलेव हरिनगर नई दिल्ली निवासी विशाल श्रीवास्तव ने जमीन बेचने के नाम पर उनके और परिवार के लोगों के साथ दो करोड़ 20 लाख 58 हजार की ठगी का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने अपना नाम विकास बताया। कहा कि उनकी कंपनी रियल प्राइज इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड प्लाट को खरीदने और बेचने का कार्य करती है। जिसका नोएडा के ए-48 सेक्टर दो में कार्यालय है। आप प्रॉपर्टी खरीद लो, आपको बहुत लाभ होगा। इसके लिए उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

दोबारा फोन करने पर वह कंपनी के निदेशक से मीटिंग के लिए तैयार हो गए। वह नोएडा में बताए गए पते पर पहुंचे, जहां उन्हें पांच लोग मिले, उन्होंने अपने आपको को कंपनी का डायरेक्टर बताया। जेवर एयर पोर्ट बनने से उन्हें प्रॉपर्टी पर लाभ के सपने दिखाए। जिसके बाद वह डायरेक्टर मनमीत सिंह, वीर बहादुर के साथ ककोड़ क्षेत्र के गांव इनायतपुर में जमीन देखने के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार वर्ग मीटर जमीन का 30,36,000 लाख में सौदा तय हुआ। आठ अक्तूबर 2021 को उनके हक में बैनामा किया गया। उन्होंने चेक के माध्यम से भुगतान किया। 25 अक्तूबर 2021 को निदेशक ने उन्हें 12 हजार रुपये वर्ग मीटर जमीन को किसान से सीधे छह हजार रुपये वर्ग मीटर में दिलाने की बात कही। भुगतान सीधे किसान को करने के लिए कहा।

उन्होंने उक्त लोगों को एक करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया। बैनामा के लिए कहने पर बहाने बनाकर टरकाते रहे। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उन्हें बेची गई एक हजार वर्ग मीटर जमीन का फर्जी बैनामा कराया गया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनसे दो करोड़ 20 लाख 58 हजार की ठगी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीर बहादुर सिंह, कैवलजीत सिंह, मनमीत सिंह, धनन्जय भारती,शनाऊल्ला खान, यतेंद्र पाल सिंह, सुकरन सिंह, जसवीर कौर और आकाश दीप आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed