{"_id":"6a4e8341ca94b16d560c123c","slug":"accused-arrested-for-fraud-involving-false-promises-of-overseas-employment-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-159251-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के मोहल्ला शांति नगर भूड़ थाना कोतवाली नगर निवासी नौशीन रिजवी ने 12 जून को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मोहल्ला निवासी आरोपी फजलू व अकबर इलाही निवासी तैमूर नगर नई दिल्ली ने उनके पति साहब रिजवी को मलेशिया में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे।
इसके बाद उनके पति को मलेशिया भेज दिया। पति ने फोन पर बताया गया कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। बंधुआ मजदूर बनाकर उनसे जबरन काम करा रहे हैं।
जनपद पुलिस ने भारतपोल पोर्टल के माध्यम से पत्राचार से मलेशिया पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस के प्रयास से पांच जुलाई को साहब रिजवी वतन लौट आए थे। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी फजलू को अगौता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।