फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

गड्ढे में फंसा बाइक का पहिया, गिरकर महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
accident
गड्ढे में फंसा बाइक का पहिया, गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

नरसेना। गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। दो मार्च को उर्मिला बुलंदशहर से अपने पति के साथ दवा लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद मार्ग पर हादसा हुआ। दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी।
गांव खंदोई निवासी उर्मिला (52) पत्नी अनिल की तबीयत खराब चल रही थी। दो मार्च को वह पति के साथ बाइक पर बुलंदशहर दवा लेने गई थीं। वहां से लौटते समय औरंगाबाद मार्ग पर गड्ढे में उनकी बाइक का पहिया फंस गया और वह सड़क पर गिर गईं। परिजनों ने विभागी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तौल कांटे के सामने है गड्ढा
लोगों ने बताया कि औरंगाबाद से बुलंदशहर मार्ग की स्थिति बदहाल है। धर्म तौल कांटे के सामने एक गड्ढा है, जिसमें आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले 20 दिनों में 15 से ज्यादा लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी जर्जर हैं सड़कें
बुलंदशहर। शहर के बीचोंबीच कई गड्ढे हैं, जिस पर नगर पालिका और प्रशासन की नजर नहीं है। मोहल्ला देवीपुरा, हरिएंक्लेव और कालाआम मेरठ अड्डे पर मुख्यमार्ग के बीच मैनहोल टूटा हुआ है। यहां कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
केस-1 : खुला है मैनहोल
शहर का मुख्य चौराहा कालाआम से 50 मीटर कर दूरी पर काफी समय से मैनहोल खुला हुआ है। लोगों ने बचने के लिए यहां कुछ पत्थर डाल दिए हैं। अंधेरे में आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दिनभर में इस मार्ग से करीब 50 हजार वाहन और लोग निकलते हैं। अधिकतर अधिकारी भी इसी मार्ग से जाते हैं, लेकिन किसी ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
केस-2 : टूटी है पुलिया
मोहल्ला देवीपुरा में काली मंदिर के चौराहे पर पुलिया टूटी हुई है। यहां प्रतिदिन हजारों भक्त मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां से फतेहगंज मंडी का रास्ता है, जहां के लिए दिनभर में 50 से 60 हजार लोग निकलते हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
केस-3 : दो महीने से टूटा है जाल
हरिएंक्लेव शहर की बड़ी कालोनी है। इसकी आबादी भी काफी है। मुख्यमार्ग के बीच में नाले के ऊपर लोहे का जाल डाला हुआ है, वह जाल करीब दो महीने से टूटा हुआ है। स्थानीय निवासी बिट्टू ने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका को इस बारे में अवगत करा चुके हैं। यहां दो बुजुर्ग तीन बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पहले भी गड्ढे में गिरने से हो चुकी हैं मौत
जिले की बदहाल सड़कों के कारण सैकड़ों लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। हल्द्वानी निवासी जगत सिंह (62) परिवार के साथ सिकंदराबाद की एसडीएम कालोनी में रहते थे। जगत सिंह बाइक से बुलंदशहर से सिकंदराबाद लौट रहे थे। उनकी बाइक अचानक इंडियन गैस गोदाम के सामने नेशनल हाईवे-91 पर बने एक गड्ढे में गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। कालाआम निवासी आलोक कुमार की भी गड्ढे में बाइक गिरने से मौत हो गई थी।
- सड़कों के गड्ढे भरवाने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें जल्द भरवा दिया जाएगा।
- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed