फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

नींव खोदते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident
नींव खोदते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

खानपुर। थाना वार्ड निवासी महराज के घर दीवार की नींव खोदने का कार्य चल रहा था। नींव गहरी होने के कारण बराबर में लगी दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे खुदाई कर रहा एक मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया। दबने के कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार को नगर के थाना वार्ड निवासी महराज पुत्र फारुख के यहां घर दीवार बनाने के लिए क्षेत्र के गांव मनिया टिकरी निवासी अजय पुत्र राजू नींव की खुदाई कर रहा था। नींव की गहराई आठ फीट से अधिक हो जाने पर बराबर के घर में लगी दीवार भरभरा कर मजदूर के ऊपर गिर गई। इसके कारण मजदूर नीचे दब गया। शोर सुनकर दर्जनों स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला। काफी समय मिट्टी के नीचे दबा होने के कारण मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु का समाचार परिजनों को लगने पर दर्जनों लोग घटनास्थल पर आ गए और थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। बुधवार सुबह परिजनों समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर थाने पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मृतक के भाई आकाश का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी शत्रुधन यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed