{"_id":"6a44000b20b036944c0e0b0a","slug":"ac-breaks-down-four-hours-after-repair-patients-distressed-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113237-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ठीक होने के चार घंटे बाद खराब हो गया एसी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ठीक होने के चार घंटे बाद खराब हो गया एसी, मरीज परेशान
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया अस्पताल के वार्ड में लगे रूफ टॉप एसी ठीक होने के चार घंटे बाद फिर से खराब हो गया। ऐसे में मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में मरीजों को कूलर के सहारे रहना पड़ रहा है।
नेहरूपुर गांव निवासी बॉबी ने बताया कि उनके पैर में चोट के कारण हड्डी की परेशानी हुई थी, जिसका बीते सप्ताह शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ था। वह बीते पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जब वह वार्ड में भर्ती हुए थे तो एसी खराब पड़ा था। रविवार को कुछ कारीगर एसी ठीक करने आए। जिसके कुछ देर तक एसी चालू रहा। शाम को चार बजे दोबारा एसी बंद हो गया। केवल चार घंटे तक ही एसी चलता रहा।
एसी नहीं चलने से उमस भरी गर्मी में परेशानी हो रही है। वार्ड में एसी तो तीन हैं लेकिन चालू एक भी नहीं है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि वार्ड में एसी सिडको कंपनी की ओर से लगवाया गया था। शिकायत के बाद एसी ठीक करने के लिए आए थे लेकिन उसमें फिर से तकनीकी समस्या आ गई है। इसके लिए दोबारा शिकायत की गई है। जल्द एसी को ठीक कराया जाएगा।