{"_id":"60ccdfa18ebc3e356c1b55c0","slug":"abdul-samad-went-to-delhi-bulandshahr-news-gbd220698860","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गया अब्दुल समद, घर पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गया अब्दुल समद, घर पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
अनूपशहर के मोहल्ला मीरा में बुजुर्ग समद के घर पर तैनात पुलिस।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गया अब्दुल समद, घर पर पुलिस का पहरा
अनूपशहर। नगर के मोहल्ला मीरा निवासी अब्दुल समद और उनका पुत्र बुधवार देर रात ही दिल्ली चले गए। दोन दिन बाद भी वे नहीं लौटे हैं। घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने भी चुप्पी साधी ली है। घर के बाहर पुलिस का पहरा है।
बीते पांच जून को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अनूपशहर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अब्दुल समद के साथ युवकों ने मारपीट कार उनकी दाढ़ी काट दी थी। मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही पुलिस ने बताया था कि समद तावीज और तंत्र मंत्र का काम करते हैं। यह बातें आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में बताई थी। वहीं दूसरी ओर बुधवार रात अब्दुल समद और मामले में फेसबुक लाइव करने वाले उम्मेद पहलवान ने उनके आवास पर प्रेसवार्ता की थी। साथ ही उम्मेद पहलवान ने आवास के बाहर स्थित चौक से फेसबुक लाइव पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने उम्मीद पहलवान समेत सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात अब्दुल समद और उनका पुत्र बब्बू दिल्ली रवाना हो गए थे। शुक्रवार को दूसरे दिन भी वह दिल्ली से वापस नहीं लौटे हैं। घर पर कुछ महिलाएं मौजूद हैं, जिन्होंने चुप्पी साध रखी है। घर के बाहर पुलिस का पहरा है।
उम्मेद पहलवान की तलाश में जुटी पुलिस
अनूपशहर कोतवाली में बृहस्पतिवार को लोनी के उम्मेद पहलवान सहित पांच नामजद व सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल तोड़ने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में दिखाई दे रहे अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के पते तस्दीक तथा तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम भी गठित की गई है। रामसेन सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर