फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aasiya murder case Husband killed her on suspicion of illicit relations

'गैर मर्द से थे मेरी पत्नी के संबंध': कत्ल के 37 दिन बाद पकड़ा गया हत्यारा शौहर, कब्रिस्तान में फेंकी थी लाश

Sat, 30 Aug 2025 09:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई Published by: विकास कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

आरोपी पति ने आसिया के सिर व सीने पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी शव को ग्राम कसेरकलां के कब्रिस्तान के पास डाल कर फरार हो गया था। 

विज्ञापन
Aasiya murder case Husband killed her on suspicion of illicit relations
37 दिन बाद हत्यारा पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेर कलां स्थित कब्रिस्तान के निकट एक माह पूर्व मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी आसिया के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों का शक था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि गत 23 जुलाई को डिबाई के गांव कसेर कलां में कब्रिस्तान के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसके सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर चोट पहुंचाने का निशान था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त आसिया निवासी गांव गोविंदपुर थाना डिबाई के रूप में की थी। मृतका का मायका गांव कसेर कलां में था, उसका एक वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। वह घटना से एक दिन पूर्व ही अपने मायके से दवाई लाने की बात कह कर ससुराल से आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मृतका के भाई आस मोहम्मद उर्फ सम्मू की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। वहीं, अब पुलिस की जांच में मृतका के पति आसिफ निवासी गांव गोविंदपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने शनिवार दोपहर को थाना क्षेत्र के कसेर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। 

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों का शक था। वारदात वाले दिन गांव कसेर कलां के निकट ही दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर व सीने पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं पास में छिपा कर मौके से चला गया और अगले दिन देर रात को घटनास्थल पर शव को ग्राम कसेरकलां के कब्रिस्तान के पास डाल कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed