फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A youth was killed in a dispute during drinking in Bulandshahr

UP: शराब पीने के दौरान दो युवकों में हुआ विवाद, सिर पर वार कर एक युवक की कर दी हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 04:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 04:29 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में शराब पीने के दौरान विवाद में धर्मेंद्र ने बलजीत की हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
A youth was killed in a dispute during drinking in Bulandshahr
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गफूरगढ़ी गांव में शनिवार शाम शराब पीने के दौरान हुए विवाद में धर्मेंद्र नामक युवक ने गांव के ही बलजीत (40) की सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक के भाई फतेह सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेह सिंह ने बताया कि बलजीत शनिवार को धर्मेंद्र के साथ गांव के जीतू के खाली मकान में शराब पी रहा था। शाम को ग्रामीणों ने धर्मेंद्र को मकान से भागते देखा। मकान के अंदर बलजीत मृत पड़ा था, उसके कान से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


बलजीत गांव में मजदूरी करता था और शराब की लत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह दो बच्चों के साथ अकेला रहता था। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed