{"_id":"67b610040db4ea127c043674","slug":"a-youth-riding-a-bike-was-hit-by-a-vehicle-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129829-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खुर्जा के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सीपी कुमार (48) मंगलवार शाम को नगर के मोहल्ला देवीपुरा में अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। देर शाम लौटते वक्त चांदपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीपी कुमार एक कंपनी में सेल्समैन थे। बताया गया कि जब वह चांदपुर कट के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया।
जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।