फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man who went to bathe in a pond died due to drowning

Bulandshahar News: पोखर में नहाने गया युवक की डूबने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
खानपुर। मोहल्ला अंबेडकर बस्ती में होली खेलते के बाद साथियों संग पोखर में नहाने गया युवक डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण युवक को पोखर से बाहर निकाल सके। तब तक उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत से मोहल्ले मे शोक की लहर है।
विज्ञापन


वार्ड निवासी 22 वर्षीय दीपक सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को होली खेल रहा था। सभी साथी दीपक के साथ डीजे पर डांस करने लगे। डांस के बाद युवक साथियों सहित मोहल्ले की पोखर में नहाने के लिए कूद गया। थोड़ी देर बाद अन्य युवक पोखर से निकल आए लेकिन दीपक बाहर नहीं निकला। युवक के पोखर में डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग उसकी तलाश करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। त्योहार पर युवक की मौत से मोहल्ले में शोक छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया पोखर पुरानी होने के कारण दलदल बहुत है। युवक जिसमे फंस गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed