{"_id":"68f50fd96d1667e08908c659","slug":"a-young-man-who-had-come-home-for-diwali-died-in-a-road-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-142357-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दीपावली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दीपावली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन
डिबाई। अलीगढ़ हाईवे पर डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव दानपुर में शनिवार देर रात मदरसे के निकट ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
युवक दो दिन पहले ही दीपावली मनाने के लिए नोएडा से अपने गांव आया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
दानपुर निवासी 21 वर्षीय राज नोएडा में एक कंपनी में कंप्यूटर डिजाइनर के पद पर कार्यरत थे। वह दीपावली मनाने के लिए दो दिन पहले ही अपने घर आए थे। बताया कि शनिवार देर रात वह बाइक से बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। अलीगढ़ की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मदरसे के निकट अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डिबाई पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायल राज को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर लेकर पहुंची। अस्पताल में काफी देर तक चिकित्सक के नहीं आने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताया कि अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में राज की मौत हो गई। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत पत्र मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।