फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A woman who had come for consultation was found dead in the toilet.

Bulandshahar News: परामर्श लेने आई महिला शौचालय में मिली मृत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
A woman who had come for consultation was found dead in the toilet.
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड के शौचालय में मृत मिली महिला के गमजदा परिजन। संवाद
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को इलाज के लिए आई महिला मेडिकल वार्ड के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। मृतक का पुत्र चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा बनवाने के लिए चला गया। इसी बीच महिला मेडिकल वार्ड के शौचालय में पहुंच गई। पर्चा बनवाने के बाद न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। दो घंटे बाद महिला मेडिकल वार्ड के शौचालय में पड़ी मिली। जिसे इमरजेंसी लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी भरत सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अमरवती पिछले कई दिनों से बीमार थीं। पुत्र शिवम ने बताया कि मां को सांस लेने में परेशानी के साथ लीवर में सूजन व इंफेक्शन था। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक को दिखाने से पूर्व पर्चा बनवाने के लिए चला गया और मां को काउंटर से कुछ दूरी पर बैठा गया। पर्चा बनवाने के बाद मां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि करीब डेढ़ बजे ढूढ़ने पर मेडिकल वार्ड के शौचालय में किसी महिला के गिरकर बेहोश होने की सूचना पर पहुंचे तो वह मां निकलीं। इमरजेंसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर देने पर बिना पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया।
विज्ञापन

--
कोट
सुबह ओपीडी में इलाज के लिए आई महिला गुमशुदा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। दो घंटे बाद मेडिकल वार्ड के शौचालय में महिला मृत अवस्था में मिली। जिनका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed