{"_id":"695e93bf8f621f01ee0e29e5","slug":"a-woman-on-her-way-to-undergo-an-eye-operation-was-crushed-by-a-truck-and-died-on-the-spot-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-146601-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंखों का ऑपरेशन कराने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंखों का ऑपरेशन कराने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
डिबाई में महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद हंगामा करते परिजन। संवाद
डिबाई। तहसील क्षेत्र के महादेव चौराहे के निकट बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला का सिर टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर जल्दबाजी का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस को रोककर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
क्षेत्र के गांव बैलौन स्थित मोहल्ला पटपुरा निवासी कारपेंटर कल्लू खान अपनी 55 वर्षीय पत्नी शाविरा बेगम को लेकर भीमपुर दौराहे स्थित 100 बेड राजकीय अस्पताल जा रहे थे। शाविरा की आंखों का ऑपरेशन होना था। जैसे ही वे महादेव चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक ने स्कूटर को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही शाविरा सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। वहीं, पति भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को सीएचसी पहुंचाया। पति कल्लू खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी किए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की जल्दबाजी दिखाई, जिस पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने एंबुलेंस को घेर लिया और मांग की कि पहले फरार ट्रक चालक को पकड़ा जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
शाविरा बेगम के बड़े बेटे फारूक आईटीबीपी में तैनात हैं। दूसरा बेटा शाहरुख बीएससी का छात्र है। चार विवाहित पुत्रियों और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।