फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A woman injured in a fight died during treatment

Bulandshahar News: मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला में बीते दिनों बच्चों के विवाद में दूसरे पक्ष द्वारा एक महिला पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। जिनकी दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर में अब उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सराय छबीला निवासी सईद ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र अरहान गांव में विगत 24 जून को बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिला रानी ने अरहान पर गाय को डंडे से मारने का आरोप लगाते उसे पीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची अरहान की 38 वर्षीय मां हाजरा ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। सिर में ईंट लगने से हाजरा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार ने बताया कि सानिया की तहरीर पर उसी के गांव निवासी रानी, रामपाल, अंकित और सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, अब मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed